मुजफ्फरपुर- ऑटो कार में टक्कर, एक की मौत दो घायल!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

मुज़फ़्फ़रपुर में एनएच पर इन दिनों काल मंडरा रहा है, आय दिन एनएच पर सड़क दुर्घटना में मौत की खबरें आ रही है। आज शुक्रवार को भी कांटी थाना क्षेत्र के टरमा में एनएच 28 पर रफ्तार की कहर ने एक ऑटो चालक की जान ले ली। कार और ऑटो के टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गई जबकि ऑटो में सवार दो यात्री बुरी तरह से घायल हो गया। घायल यात्री में एक कि स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक ऑटो चालक की पहचान स्थानीय छपरा धर्मपुर यदु निवासी स्व० प्रेम कुमार के 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक नारसंडा चौक से यात्रियों को लेकर बैरिया जा रहा था इसी क्रम में टरमा चौक के समीप एक कार अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मार दिया। घटना के बाद कार चालक तेजी से कार को लेकर भागने लगा लेकिन स्थानीय लोगो के ततपरता से कार को लस्करीपुर पंचायत भवन के समीप लोगो ने पकड़ लिया इस बीच कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस मौके पर पहुँची। बताया जा रहा है कि घायलों को अस्पताल ले जाने के क्रम में घायल ऑटो चालक रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मची है, बताया जा रहा है कि मृतक युवक के घर मे उसके चचेरे भाई की शादी होने वाली थी। शादी की खुशी मातम में बदल गया, मृतक के घर पर ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटने लगा।

Join us on:

Leave a Comment