कैमूर/ब्रजेश(ब्रजेश दुबे):
चोरी के दर्जनभर साइिकल को बरामद किया गया। वहीं इस धंधे में लिप्त एक नाबालिग चोर को पुलिस नेे पकड़ लिया है। यह कार्रवाई कैमूर जिलेे के भभुआ थाने की पुलिस ने की है। भभुआ थाने की पुलिस ने एक नाबालिग चोर को पकड़ा और उसके निशानदेही पर विभिन्न जगहों से चोरी की बेची गयी दर्जन भर साइिकल को बरामद किया है। पकड़ाया नाबालिग साइकिल चोर भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव का रहनेवाला बताया जाता है। पुलिस ने चोर के निशानदेही पर 14 साइिकलों को बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने पकड़े गये चोर के अभी पूछताछ की जा रही है कि साइकिल चोरी की घटना में और कौन कौन संलिप्त है। बता दें कि साइिकल चोरी के मामलों को लेकर भभुआ थानेदार रामानंद मंडल ने इसकी जिम्मेदारी एएसआई शैलेंद्र कुमार को दी थी। एएसआइ ने मामले की जांच के दौरान साइकिल चोर को पकड़ा और उसके निशानदेही पर 14 साइकिल को बरामद बरामद किया है।




