23 और 24 नवंबर को जिला स्कूल के मैदान में रोजगार मेला का होगा आयोजन!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट!

भागलपुर,अवर प्रादेशिक भागलपुर इकाई द्वारा रोजगार मेला को लेकर शहर में प्रभात फेरी निकाली गई. प्रभात फेरी में शहर के विभिन्न संस्थानों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया. साथ ही काफी संख्या में युवा और युवतियों ने हाथ में तख्ती लेकर लोगों को रोजगार के प्रति जागरूक किया.हम आपको बता दें कि 23 और 24 नवंबर को शहर के जिला स्कूल मैदान में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन करेंगे. रोजगार मेले में नन मैट्रिक से लेकर ग्रेजुएशन तक के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. साथ ही तीन हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है.

Join us on:

Leave a Comment