ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
गुरुवार को नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी छिलका के पास बोरे में बंद मिले हाथ और पैर के बाद रविवार को धड़ और सिर मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के पहचान का दावा कर रही है।
मृतक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद गांव निवासी नरेश चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र विकास चौधरी के रूप में की गयी है ।विकास चौधरी के परिजनों ने युवक के लापता होने की रिपोर्ट सिलाव थाना में दर्ज कराई थी। हाथ में बंधे कंगन और कलाई में जले के निशान पर उसकी पहचान दावा कर रहे हैं।पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में नूरसराय थाना क्षेत्र के बाराखुर्द निवासी दम्पत्ति रंजन कुमार और उसकी पत्नी ज्योति कुमारी को हिरासत में लेते हुए उसके निशानदेही पर दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह गाँव स्तिथ पंचाने नदी से धड़ जबकि फतुहा स्तिथ पुनपुन नदी से सिर को बरामद किया गया है।सूत्रों की माने तो विकास का अवैध संबंध ज्योति से शादी के पूर्व से ही चल रहा था। ज्योति के मायका में विकास चौधरी किराए पर रहकर 10 साल पूर्व कंपटीशन की तैयारी करता था। तभी से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच दोनों की शादी हो गई बावजूद प्रेम प्रसंग का सिलसिला खत्म नहीं हुआ। बुधबार को उसने विकास को मिलने के लिए ससुराल बुलायी । जहां पति व अन्य लोगों के साथ मिलकर कुदाल से उसके शरीर के छह टुकड़ा कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी ।
सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर एवं पूछताछ के क्रम में नूरसराय थाना क्षेत्र के बाराखुर्द निवासी रंजन कुमार एवं उसकी पत्नी ज्योति कुमारी को हिरासत में ले लिया गया है। हत्यारोपी से पूछताछ के क्रम में यह पता चला है कि कुदाल से काटकर हत्या की गई है। शव को 6 हिस्सों में काट कर अलग-अलग स्थानों पर बोरे में बंद कर फेंका गया था और लोगों के भी इसमें शामिल होने की आशंका है। इस संदर्भ में जांच जारी है। प्रेम प्रसंग को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया है।
उन्होंने बताया कि डीएनए जांच के बाद ही शव की सही पहचान हो सकेगी ।अवैध प्रेम प्रसंग में युवक की हुई निर्मम हत्या। शव के किये 6 टुकड़े। पुनपुन नदी से मिला सिर तो पंचाने नदी से मिला धड़।नूरसराय थाना क्षेत्र की घटना!
बाइट।मृतक के रिश्तेदार
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




