गया के बेलागंज से चोरी की गई ट्रक मोकामा के हाथीदह से बरामद, एक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- रवि शंकर शर्मा!

चोरी की ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार

गया के बेलागंज से चोरी की गई ट्रक मोकामा के हथिदह थाना क्षेत्र स्थित एक गैरेज से जब्त की गई है.
दरअसल पटना के पहाड़ी निवासी शशि भूषण राय ने 16 नवंबर को गया जीले के बेलागंज थाना में ट्रक चोरी हो जानें की प्राथमिकी दर्ज कराई थीं, जिसके बाद पुलिस और ट्रक ऑनर ने अपने सहयोगियों के साथ उक्त ट्रक को बिहार के कई मोटर गैरेज में ढूंढना प्रारम्भ किया,

इसी दौरान हाथीदह के सूरज कुमार उर्फ़ फोर्टि के गैरेज में आधा खुला ट्रक देखकर उन्हें शक हुआ तो हथिदह थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रंजन को सूचित किया और पुलिस लेकर गैरेज में गये तथा चेसिस इंजन नंबर मिलान करने पर सही पाया, फिर गैरेज मालिक सूरज को गिरफ्तार कर ट्रक को थाना लाया गया. इस घटना का तार पटना के ही बड़े वाहन चोर गिरोह के सरगना किसी पंकज नाम के माफिया की भी संलिप्तता सामने आई है, गिरफ्तार सूरज ने बताया की उसी ने ट्रक लाकर बनाने दिया था, वहीं सब इंस्पेक्टर बिपिन सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया की बेलागंज से चोरी की गई ट्रक को हाथीदह के एक गैरेज से बरामद करते हुये गैरेज मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है!

Join us on:

Leave a Comment