रिपोर्ट -अनमोल कुमार
ऑरमैक्स की मोस्ट पॉपुलर नॉन-फिक्शन पर्सनेलिटीज की लिस्ट जारी
नई दिल्ली : टीवी पर हरेक चैनल पर कोई न कोई रियलिटी शो दर्शकों के बीच जमकर सुर्खियों बटोर रहा है। इन रियलिटी शो में दिग्गज हस्तियां नजर आ रही हैं। इन शो में द कपिल शर्मा शो, बिग बॉस-16 और कौन बनेगा करोड़पति की बात की जा सकती है। ये रियलिटी शो काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। वहीं ऑरमैक्स ने मोस्ट पॉपुलर नॉन-फिक्शन पर्सनेलिटीज की लिस्ट जारी की है, जिसमें कपिल शर्मा शो के कपिल शर्मा बाजी मार ले गए हैं। इस लिस्ट में वे टॉप पर हैं। इस लिस्ट के मुताबिक, द कपिल शर्मा शो के कपिल शर्मा पहले नंबर पर हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' के होस्ट अमिताभ बच्चन दूरे नंबर पर रहे हैं। तीसरे नंबर पर बिग बॉस शो (सलमान खान), चौथे पर अब्दु रोजिक और पांचवे पर एमसी स्टैन रहे। इस तरह लोकप्रियता में इन 5 हस्तियां दर्शकों के बीच जगह बनाने में सफल रहे है।
टीवी कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो को फैन्स खूब पसंद करते हैं। हर हफ्ते इसमें जानी-मानी हस्तियां आती हैं और कपिल शर्मा उनके साथ खूब हंसी-ठिठोली और धमाल करते हैं, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। कपिल शर्मा जल्द ही ‘ज्विगाटो’ फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।




