राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर चर्चा!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर चर्चा हुई कैमूर डीएम नवदीप शुक्ला ने पत्रकारों को दी बधाई

कैमूर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कैमूर डीएम नवदीप शुक्ला एसपी राकेश कुमार ने किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। प्रेस अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। डीएम ने इस मौके पर प्रेस क्लब कैमूर के भवन को संचालित करने की भी बात कही इस संबंध में जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देशित किया। वही इस मौके पर एसपी राकेश कुमार ने कहा कि मीडिया हमेशा ही मार्गदर्शक के रुप में रहा है। आजादी की लड़ाई में भी प्रेस में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी तरीके से किया है। एसपी ने भी सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े कई पत्रकार मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment