रिपोर्ट – अमित कुमार
भारतीय जनता पार्टी केबल विकास के लिए बनी है, देश में चौतरफा विकास करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जानी जाती है इसलिए बिहार की जनता से आग्रह है कि आने वाले दिनों में भाजपा को अवसर दें– जीवेश मिश्रा
नियुक्ति पत्र वितरण मामले पर बीजेपी नेता और पूर्व श्रम संसाधन मंत्री जीबेस मिश्रा का बयान
पटना
नियुक्ति पत्र मामले पर जीवेश मिश्रा ने कहा कि यह बिहार के साथ छलावा है ।जनता को ठगने का काम कर रहे हैं और इस प्रकार की अपेक्षा बिहार के मुख्यमंत्री से नहीं थी। यह सारी की सारी नियुक्ति पहले एनडीए के शासनकाल में हो चुकी है। उन्हीं वैकेंसी की नियुक्ति पत्र यह आज बांट कर पीठ थपथपा रहे हैं।
जीवेश मिश्रा ने सवाल किया कि 8 अगस्त के बाद बिहार में कितनी वैकेंसी हुई है यह महागठबंधन की सरकार को स्पष्ट करना चाहिए।
यही रोहतास में नितिन गडकरी के साथ तेजस्वी यादव द्वारा मंच साझा किए जाने पर कटाक्ष करते हुए बीजेपी नेता जीवेश मिश्र ने कहा की चुकी नितिन जी के मंच को तेजस्वी ने साझा किया इसलिए उनको ऐसा लगा कि खूब काम हो रहा है। वे बीजेपी के अन्य मंत्रियों के मंच को साझा करेंगे तो तेजस्वी यादव को बड़ी आसानी से समझ जाएंगे कि भारतीय जनता पार्टी केवल विकास के लिए बनी है और देश में चौतरफा विकास करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जानी जाती है, इसीलिए तो मेरा बिहार की महान जनता से आग्रह है कि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी को ही बिहार में अवसर दें और यह तेजस्वी यादव ने भी अस्पष्ट कर दिया है।
बाइट–जीवेश मिश्रा पूर्व मंत्री बीजेपी नेता




