शराबबंदी पर सवाल उठाने के बजाय इसकी सफलता के लिये राय दें महागठबंधन नेता – कांग्रेस!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

– नीतीश कुमार के समर्थन में उतरे मदन मोहन झा

बिहार में एक बार फिर शराबबंदी कानून पर उठ रहे सवाल खासकर सत्ता पक्ष के तरफ से उठाए जा रहे हैं सवाल को लेकर सरकार की फजीहत हो रही थी लेकिन इस बीच कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा नीतीश कुमार के पक्ष में खड़ा होते हुए नजर आ रहे हैं। मदन मोहन झा ने कहा कि जो नेता शराबबंदी कानून पर सवाल खड़ा कर रहे हैं उन्हें सबसे पहले सरकार को सुझाव देना चाहिए कि इस कानून में और क्या किया जा सकता है जिससे बिहार में इसे लागू किया जा सके और धरातल पर उतारा जा सके मदन मोहन झा ने कहा कानून पर सवाल खड़ा करना ठीक नहीं है बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बाद कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने भी शराबबंदी कानून पर सवाल खड़ा किया था इन नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने पर मदन मोहन झा ने जवाब दिया है।

बाइट:-मदन मोहन झा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस बिहार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें