प्रेमी को जेल से निकालने की प्रेमिका की साजिश का खुलासा , 3 गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर— उज्ज्वल प्रिन्स (कटिहार)

प्यार, इश्क़ , प्रेमिका लड़की पर चली गोली ।
अजब प्रेम की गजब कहानी ,जेल में बंद अपने प्रेमी को बाहर निकालने के लिए रची एक खतरनाक साजिश,खुद के ही हाथ में मारी गोली ,पुलिस ने गहन जांच में किया खुलासा,लड़की सहित साजिश में सम्मलित 4 आरोपी गिरफतार ।

कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के व्यस्तम इलाके में 9 नवंबर की त्लरात्रि आठ बजे एक लड़की को गोली मार कर घायल करने का सनसनी खेज मामला सामने आया था ,कटिहार पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया ,जो बातें सामने आई वो वाकई चौकाने वाली थी ,कटिहार पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार ने घटना के पीछे की साजिश का खुलासा करते हुए कहा की कटिहार जेल में बंद अपने प्रेमी को बाहर निकालने की और खुद को गोली मारकर घायल कर लेने की साजिश खुद लड़की के द्वारा रची गई थी ,घटना को अंजाम देने की साजिश लड़की खुशी के प्रेमी ने जेल से ही रची थी जिसमे लड़की ने खुद पर गोली चलाने के आरोपी अंकित कुमार को बताते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई थी ,पुलिसिया तफसिस में गिरफ्तार अंकित और वादिनी खुशी से जब पूछ ताछ की गई तो एक चौकाने वाले तथ्य सामने आए ,इस घटना का तार जेल में बंद राजा साह से जुड़ा हुआ था जो रोशन सह हत्याकांड मामले में वर्तमान में जेल में बंद है और वादिनी खुशी कुमारी राजा साह से प्यार करती है और मृतक रोशन साह के भाई अंकित को खुद पे साजिशन कातिलाना हमला करवा कर उसे जेल भेजना चाहती थी ताकि जेल में बंद उसका प्रेमी राजा साह से उसे प्रताड़ित कर मामले पे समझोता करवा कर उसे जेल से निकलवाने में मदद हो सके ,लेकिन कटिहार पुलिस की तफ्सीस से इस पूरे मामले का खुलासा हो गया जिसमे वादिनि खुशी कुमार ने तीन लड़कों से खुद हाथ पर गोली चलवा कर खुद को घायल कर अंकित साह को जेल भेजने की साजिश रची थी ,इस फिल्मी नाट्य कथा और खुशी कुमारी के साजिश को कटिहार पुलिस ने बेनकाब करते हुए वादिनि खुशी कुमारी सहित चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और इस तरह कटिहार पुलिस ने शहर के बीचों बीच लड़की को गोली मारने वाली साजिश का खुलासा कर दिया।

बाइट __जितेंद्र कुमार , एस पी ,कटिहार

Join us on:

Leave a Comment