आरा- बढ़ते अपराध के विरुद्ध सड़क पर जनता, आगजनी, प्रदर्शन, जाम!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय


शनिवार को सरेशाम हथियार से लैस अपराधियों ने आटा मिल मालिक समेत दो लोगों को गोलीमार घटना का अंजाम दिया था, जिसमे एक कि मौत हो गई थी,जबकि गोली से जख्मी चाचा की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, घटना से आकर्षित परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने रविवार को शिवगंज दुर्गा मंदिर के समीप शव को सड़क मार्ग पर रखकर, पुलिस अधीक्षक समेत पूरे पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया,साथ ही सड़क पर आगजनी कर नारेबाजी की,
भोजपुर जिले में लगातार बढ़ती हत्याएं ,लूट,अपहरण होने के बावजूद कैसे जिले में स्थापित है भोजपुर एसपी संजय सिंह आपको बताते चलें जो जिले में चीता टीम जो पेट्रोलिंग का कार्य करती है उन लोगों का काम शराब माफियाओं से मिलकर पैसा वसूलना एवं किसी चौक चौराहे पर बैठकर मोबाइल चलाना यही रह गया है, बिहार के मुखिया से मांग है भोजपुर एसपी को अभिलंब जिलाबदर करें एवं हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी हो एवं स्पीडी ट्राई करा कर फांसी की सजा दी जाए! अपराधियों का मनोबल बढ़ना पुलिस अधीक्षक के विफलता को दिखाती है शहर के प्रत्येक वार्ड एवं प्रत्येक गांव में पेट्रोलिंग नियमित हो तब जाकर बहुत हद तक अपराध को रोका जा सकता है अभी आरा शहर की स्थिति ऐसी हो चुकी है किस शहर का प्रत्येक व्यक्ति सहमा हुआ है!

Join us on:

Leave a Comment