संतोष तिवारी की रिपोर्ट
13 नवम्बर को नशा मुक्त बिहार हाफ मैराथन की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दोनो कैटेगरी इवेंट में सुरक्षा बलो की जगह जगह प्रतिनियुक्ति की गई है। संबंधित थानाध्यक्ष और यातायात निरीक्षक को ट्रैफिक प्रबंधन अनुकूल बनाने का निर्देश दिया गया।।नगर निगम को निर्धारित रूट चार्ट पर विशेष साफ सफाई कराने का निर्देश दिए वही अनुमंडल पदाधिकारी को विधि व्यवस्था संधारण के संबंध में निर्देश दिए।मैराथन की दो कैटेगरी है।एक अंडर 16 और दूसरा ओवर 16।दोनो इवेंट के लिए क्रमश 05km और 10km हैं। दोनो कैटेगरी में पुरुष और महिला विजेता के लिए के अलग अलग पुरस्कार राशि तय है।प्रथम , द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 5000,3000और 2000 रुपए और ट्रैकशुट दी जाएगी।।आम जनों से अनुरोध किया गया है की इस 13nov को मैराथन में भाग लेकर नशा मुक्त समाज निर्माण में अपना महती योगदान दे।स्टेडियम मेन गेट से दोनो कैटेगरी के मैराथन का शुभारंभ होगा।अंडर 16 वर्ग में निर्धारित रूट पर 8जगहों पर तथा ओवर 16 आयु वर्ग के लिए निर्धारित 10km पर 25 स्थानों पर सुरक्षा बल और वॉलंटियर मुस्तैद रहेंगे जो धावकों की मॉनिटरिंग करेंगे।




