पटना मेट्रो- पायलिंग को पहुंची टीम व अधिकारियों का विरोध!

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार

पटना सिटी.मकान जमीन बचाओ संघर्ष संस्थान की ओर से गुरुवार को मैट्रो डिपो कार्य के लिए पॉयलिंग कोपहुंची टीम और अधिकारियों के दल का विरोध ग्रामीणों ने किया. इस दौरान सूचना मिलते ही मौके पर अगमकुआं थाना की पुलिस भी पहुंची और समझा बुझा कर मामले को शांत कराया. हालांकि टीम विरोध देख कर वापस लौट गयी. इससे पहले ग्रामीण मिट्टी भराई का बीते सप्ताह में विरोध किया था. विरोध में शामिल लोगों का कहना है कि सरकार जबरन मैट्रों डिपो के लिए जमीन और प्रोपर्टी डेवलपमेंट एरिया के तहत मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रेसिडेंशियल क्वार्टर बनेगा, इसके लिए भी जमीन का अधिग्रहण करना चाहती है. जबकि पहले से ही सरकार ने गंगा प्रदूषण परियोजना, ट्रांसपोर्ट नगर आईएसबीटी बस स्टैंड और पहाड़ी संप हाउस के निर्माण में जमीन का अधिग्रहण कर चुकी है. ऐसे में अब जमीन अधिग्रहण के खिलाफ संघर्ष तेज किया गया है. विरोध ं में शामिल लोगों का कहना है कि दस एकड़ में मिट्टी भराई का कार्य कराया गया है. इससे खेतों में लगे सब्जी के फसल को नुकसान पहुंचा है.अब पॉयलिंग का कार्य कराया जा रहा है.

Join us on:

Leave a Comment