रिपोर्ट–आदित्यानंद आर्य
सीतामढ़ी जिले में भीषण सड़क हादसे में बाइक सावर पति पत्नी की मौत हो गई है। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के टंडसपुर गांव की है। जहां सीतामढ़ी से अपने गांव सुरसंड थाना के बिस्पत्ति जा रहे थे अधिवक्ता अमरेश कुमार मिश्रा और पत्नी शिक्षिका नीतू कुमारी की बाइक में डिजायर कार सवार द्वारा टक्कर मार दी गई। जिसमे मौके पर ही अधिवक्ता की मौत हो गई। वही पत्नी की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई। स्थानीय लोगो द्वारा भाग करे कार चालक को पकड़ इसकी सूचना बथनाहा थाना पुलिस को दी गईं। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक डुमरा कोट में अधिवक्ता के पद पर कार्यरत थे। वही पत्नी नीतू सरकारी शिक्षिका थी।
बाईट ———– अभिषेक कुमार, परिजन




