तेजस्वी के सामने ही सीएम नीतीश ने लालू-राबड़ी राज की दिलाई याद

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार

बिहार को दिए कई दिवाली गिफ्ट

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार को कई दिवाली गिफ्ट दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना का शुभारंभ किया। इससे पहले राज्य में 20 लाख नौकरी व रोजगार के वायदे तक तहत 9476 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्त पत्र प्रदान किया। इनकी बहाली संविदा के आधार पर की गई है। सीएम ने 224.19 करोड़ की लागत वाली जनहित की 24 योजनाओं का उद्घाटन। इसके साथ साथ बेगूसराय और बक्सर में 515 करोड़ की लागत से बनने वाले सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने भोजपुर मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल खोलने की भी घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग अपने बल पर बिहार को विकसित कर रहे हैं। 2005 से बिहार के हर क्षेत्र और हर वर्गों के लिए बड़े पैमाने पर काम किए गए हैं। तेजस्वी यादव की मौजूदगी में सीएम ने 2005 के पहले के बिहार की याद दिलाई। उस दौरान बिहार में तेजस्वी के माता पिता लालू-राबड़ी देवी राज की याद दिलाई। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग अपने बल पर बिहार को विकसित कर रहे हैं। 2005 से बिहार के हर क्षेत्र और हर वर्गों के लिए बड़े पैमाने पर काम किए गए हैं। सीएम ने पुराने दिनों की भी याद दिलाई। तेजस्वी यादव की मौजूदगी में उन्होंने 2005 के पहले के बिहार की याद दिलाई। उस दौरान तेजस्वी के माता पिता लालू-राबड़ी देवी राज की याद दिलाई। सीएम ने मीडियाकर्मियों पर भी तंज कसा और कहा कि एक तरफ का सबकुछ लिखते हैं और इधर जो काम होता उस पर ठीक से ध्यान नहीं देते। सीएम ने मुख्यमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य सेवा का भी शुभारंभ किया और कहा कि विभिन्न विभागों में खाली पद भरे जा रहे हैं, आगे और इस कार्य में तेजी लाई जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment