रांची से पटना जा रही बस से जहानाबाद में भारी मात्रा में शराब बरामद!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

रांची पटना यात्री बस में लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, जहानाबाद में जब्त किया गया।
रांची से पटना आ रही एक बस से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जहानाबाद के हुलासगंज में बरामद की गई. शराब की ये खेप उस समय पकड़ी गई जब बस जहानाबाद पहुंची, जहां पहले से पुलिस को गुप्त सूचना मिल गई थी। अंग्रेजी शराब के 475 बोतल बस में ला दी गई थी। शराब के खेप को पटना ले जाया जाना था। जैसे ही जहानाबाद के हुलासगंज बाजार स्थित चौक के पास उक्त बस पहुंची पुलिस बस को खेलने ही जा रहा था कि खलासी एवं चालक बस छोड़ कर फरार हो गए बाद में बस के यात्रियों से पुलिस पूछताछ किया इसके बाद यात्रियों को दूसरी गाड़ी से पटना भेजा गया बस को पुलिस ने जप्त कर लिया है। मालूम हो कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके तस्कर शराब की तस्करी करने में पीछे नहीं हट रहे हैं तरह-तरह के उपाय लगाकर शराब की तस्करी लगातार जारी है पुलिस सूचना मिलते हैंतो छापेमारी कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment