दस हजार के लिये महिला को रोटावेटर में बांधकर कर दिया जुताई,छः टुकड़े में बांटा!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुज़फ़्फ़रपुर
नृशंस हत्या • शरीर के छह टुकड़े 500 मीटर तक बिखरा, दो हिरासत में,

10 हजार रु. के लिए महिला को रोटावेटर में फंसा जुताई कर दी,

बिहार के मुजफ्फरपुर में कटरा थाना क्षेत्र के चंगेल गांव में बोलेरो खरीद का 10 हजार बकाया को लेकर हुए विवाद में महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। खेत में घास काट रही 45 वर्षीय पवित्री देवी को ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर के ब्लेड में फंसा कर जुताई कर दी। शरीर के आधा दर्जन टुकड़े 500 मीटर तक खेत में बिखर गए। अंतरिया तक बाहर निकल आई। पूरे शरीर के टुकड़ों को मिट्टी में मिला देने के प्रयास में असफल होने पर आरोपी चालक मो. नवाब उर्फ लड्डू (30) रोटावेटर व बचा शव लेकर खेत के रास्ते करीब ढाई किलोमीटर तक भागा। सुनसान जगह देख रोटावेटर को ट्रैक्टर से खोल ट्रैक्टर लेकर भागना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया। ट्रैक्टर मालिक नेऊदी निवासी मो. शमीम व एक अन्य को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। आरोपी ट्रैक्टर मालिक का पुत्र है। घटना से आक्रोशितों ग्रामीणों ने 10 घंटे तक बवाल किया व ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की। डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने सभी को समझा कर शांत किया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी को चौकीदार अराफात बाइक पर बैठा कर भगा ले गया। उस समय वह वर्दी में भी था।

आरोपी बोला- ‘पैसा न देब त देह पर ट्रैक्टर चला देव

घटना के समय पास आंखोंदेखी फिर चालक ने कहा कि ‘पैसा

में ही खेत जुताई करा रहा था। ट्रैक्टर मालिक शमीम खेत के बगल में बैठा था। आरोपी नवाव ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। उसी खेत में एक किनारे घास काट रही थी। नवाब ने पवित्री से पैसा मंगा। पवित्री ने पहले खेत को जोतने के बाद पैसा देने की बात कही।

नादेव त देह पर ट्रैक्टर चला देवो…। पवित्री ने कहा कि. ‘चला देव त की होतई, इतना कहते ही चालक ने पवित्री पर रोटावेटर समेत ट्रैक्टर दौड़ा दिया। शमीम से बोलेरों खरीदी थी। शमीम व नवाब 10 हजार रुपए बकाया मांग रहे थे।

रामइकबाल की पत्नी पवित्री मंगल दास कुछ दिन पूर्व रामइकबाल ने
मामले की जांच कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी को भगाने में चौकीदार की संलिप्तता होने पर उसे बर्खास्त किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment