जिलाधिकारी ने किया खादी मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

पूर्वी चम्पारण, ज़िले मोतिहारी जिलाधिकारी शीर्षक कपिल शोक के द्वारा नगर भवन, मोतिहारी में जिला खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के तत्वाधान में आयोजित खादी मेला /प्रदर्शनी का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ,पटना के सौजन्य से खादी मेला प्रदर्शनी का एक सौ स्टॉल का निर्माण नगर भवन, मोतिहारी में किया गया है जिसमें खादी, हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट का स्टॉल लगाया गया है ।जिलेवासी दीपावली एवं छठ पर्व के शुभ अवसर पर खादी वस्त्रों की बिक्री पर विशेष छूट का लाभ मेला में आकर उठा सकते हैं ।
खादी, हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट के संस्थाओं द्वारा बिहार/ झारखंड के उत्पादित अपने उत्कृष्ट सामग्रियों के साथ स्टॉल लगाया गया है।
इस मेला का मुख्य उद्देश्य खादी वस्तुओं एवं ग्रामोद्योग उत्पाद का प्रचार प्रसार तथा अधिक से अधिक बिक्री करना है ।
खादी ग्राम उद्योग पूरे देश के साथ बिहार के भी करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है । इसके लिए खादी के प्रति संकल्प लेने का दिन है । खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए हम सभी संकल्प लें कि कम से कम खादी का एक वस्त्र हर घर में हो ताकि राज्य के हजारों बुनकरों एवं युवाओं को रोजगार मिल सके ।
बाइट :—- शीर्षक कपिल अशोक,जिलाधिकारी।

Join us on:

Leave a Comment