जहानाबाद- अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने निकाला मार्च!

SHARE:

पंकज कुमार की रिपोर्ट

जहानाबाद में अतिपिछड़ा आरक्षण स्थगित रखने के खिलाफ अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अतिपिछड़ा वर्ग के लोगो ने सड़कों पर आक्रोश मार्च निकाला। जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के नारों के साथ मार्च में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की। यह आक्रोश मार्च शहर के काको मोड़ से निकल कर मुख्य मार्ग होते हुए समाहरणालय तक गयी जहां जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। आक्रोश मार्च में शामिल अतिपिछड़ा वर्ग के लोगो ने बताया कि आज अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के वैनर के माध्यम से सरकार को आगाह करना चाहते है कि अतिपिछड़ा जाग चुकी है अतिपिछड़ा की जो हिस्सेदारी है उसके आरक्षण का दायरा बढ़ाया जाय 20 प्रतिशत से 33 प्रतिशत की जाय। विधानसभा, लोकसभा और न्यायपालिका में भी अतिपिछड़ा समाज का प्रतिनिधित्व किया जाय। इसी को लेकर आज जनआक्रोश के माध्यम से सरकार को चेतना चाहते है कि अतिपिछड़ा के हिस्सेदारी में सरकार नाइंसाफी न करें नही तो अतिपिछड़ा भी आगे अपनी रणनीति तैयार कर चुकी है।
Byte –
मनोज कुमार चंद्रवंशी उर्फ पप्पू,अतिपिछड़ा नेता

Join us on:

Leave a Comment