रिपोर्ट-आदित्यानंद आर्य
सीतामढ़ी के बंद पड़े रीगा चीनी मिल को फिर से शुरु करने की मांग को लेकर स्थानीय किसान और मिल के कर्मियो ने अपना अब आंदोलन तेज कर दिया है ।मिल को फिर से शुरु करने की सभी संभावनाओ पर विराम लग चुका है ।मिल पर तकरीबन 250 करोड़ की देनदारी है ।तीन बड़े कंपनियो ने चीनी मिल को टेक ओभर करके उसको फिर से शुरु करने के लिये अपना प्रपोजल दिया था लेकिन उन तीनो कंपनिय़ो ने अपने प्रपोजल को वापस कर लिया ।अब निर्णय यह हुआ है कि चीनी मिल के लोहे के सामान को काट काट कर बेचा जाये और उसपर बकाये राशि की वसूल की जाये ।इस निर्णय के बाद से किसान और कर्मियो मे भारी आक्रोश है ।किसान संगठन का कहना है कि जो ऐसा करने यहा आयेगा उसकी जमकर पिटाई होगी ।
बाईट—–नागेन्द्र प्रसाद सिंह ,ईखोत्पादक संघ जिलाध्यक्ष
बाईट——रंजीत मिश्रा ,किसान




