रिपोर्ट-अनमोल कुमार
स्वच्छता में ही स्वस्थ जीवन शैली हो सकता है – दीपेंद्र मणि
पटना । युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केंद्र पटना के तत्वाधान में स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के आलोक में मेगा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन गांधी मैदान पटना में किया गया। इस परिपेक्ष्य में जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे दीपेंद्र मणि के साथ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको , गंगा दूतों व अन्य आम जनों के व्यापक सहभागिता के साथ वृहत स्तर पर मेगावाट स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस पर जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरा है । स्वच्छता का संदेश देते हुए जिला परियोजना पदाधिकारी दीपेंद्र मणि ने कहा कि स्वच्छता से स्वस्थ जीवन शैली पाया जा सकता है । युवाओ व आम जनों को संबोधित करते हुए बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे कितना खतरनाक है पर्यावरण व स्वास्थ्य की दृष्टि से। इसके उन्मुलन में युवाओ की बड़ी भूमिका हो सकती है। इसके साथ ही पटना के सभी 23 प्रखंडों में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको, स्पेयर हेड सदस्यों, गंगादूतो , क्लब सदस्यों व अन्य लोगो के सहयोग से स्वच्छ भारत 2.0 अभियान अंतर्गत मेगा स्वच्छता कार्यक्रम का वृहत स्तर पर आयोजन किया गया।




