पंकज कुमार जहानाबाद।
बिहार सरकार के वित्त एवं वाणिज्य एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी का आगमन शकूराबाद पेट्रोल पंप पर होने के पश्चात कांग्रेस नेता कन्हैया के नेतृत्व में उनके समर्थकों के साथ भव्य स्वागत तथा अभिनंदन किया गया। साथ ही कांग्रेस नेता कन्हैया जी ने माननीय मंत्री महोदय को अंग वस्त्र तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किये। साथ ही विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है हम सभी को इस विकास की मुख्यधारा में सहयोग करने की जरूरत है। साथ में उपस्थित क्षेत्रीय जनता के द्वारा शकूराबाद को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर माननीय मंत्री महोदय के पास प्रस्ताव रखें माननीय मंत्री महोदय ने लोगों को बताया कि जब भी बिहार में प्रखंड बनेगा तो शकूराबाद भी प्रखंड बनेगा क्योंकि जब विगत दिनों पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामाश्रय प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि समारोह में शकूराबाद आए थे तो उस समय भी माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा प्रखंड बनाने की बातों को सहमति दिया गया था इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि नारायण द्विवेदी ,पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व मुखिया मोहम्मद तुफैल ,पचायत समिति मंदिल मनोज यादव,लरसा पंचायत समिति अरविंद कुमार, अमैन पंचायत समिति बलिराम शुक्ला , गोनवा पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रशांत सौरभ टूटू, ब्रजभूषण शर्मा पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा रमेश यादव राजद नेता प्रमोद शंकर अजय शर्मा जय शंकर शर्मा सुनीता देवी पूर्व जिला पार्षद,प्रो०नजवूल हसन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




