अमित कुमार की रिपोर्ट :-
लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा” की पूजन सामग्रियों को देश के कोने-कोने तक पहुँचाने के लिए डाक विभाग स्टार्ट-अप (नवीन उद्यमियों), बिहार की बेटी, शिल्पकार, बुनकर, कुम्हार, चित्रकार, दस्तकार आदि के साथ मिलकर एक पहल करने जा रहा है I पटना स्थित प्रमुख डाकघरों में छठी मईया की पूजा के लिए पूजन सामग्री को श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराने की शुरुआत की जा रही है,
उक्त जानकारी चीफ पोस्ट महा अध्यक्ष बिहार सर्किल कृष्ण कुमार शर्मा ने दी!




