रिपोर्ट – संतोष तिवारी
बिग ब्रेकिंग मुजफ्फरपुर ।
स्थानीय नगर विधायक की दबंगई ठोकर लगने पर ट्रक ड्राइवर की विधायक के अंगरक्षकों ने जमकर की पिटाई ।
मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गोलंबर पर थोड़ी देर पहले अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई । जब नगर विधायक विजेंदर चौधरी का काफिला भगवानपुर गोलंबर से गुजर रहा था । उसी वक्त चांदनी चौक से आ रही ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में नगर विधायक के काफिले का एक गाड़ी जाकर ट्रक से टक्कर खा गया । फिर क्या था गाड़ी में सवार विधायक के अंगरक्षकों ने उतरकर ट्रक ड्राइवर की जमकर खबर ली । पहले तो उसकी जमकर पिटाई कर दी उसके बाद उसके गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया । नगर विधायक के अंग रक्षकों की दबंगई से स्थानीय लोग उग्र हो गए । लेकिन विधायक के अंग रक्षकों ने दबंगई नहीं छोडी।
पत्रकार के पहुंचने पर फरार हुए अंगरक्षक ।
पत्रकार जब वहां पहुंचकर ड्राइवर का पक्ष लेने पहुंचे तो खुद को फंसता देख विजेंद्र चौधरी के अंगरक्षक वहां से फरार हो गए । उसके बाद नगर विधायक के फोन पर स्थानीय मुखिया पति मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे और प्रशासन से दबाव बनाकर ट्रक ड्राइवर को भागने को मजबूर किया ।
ड्राइवर ने बताया कि स्थानीय नेता पुलिस के साथ पहुंचे और दबाव देने लगे आवेदन नहीं देने के लिए । मौके पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी के द्वारा धमकी दी गई जल्दी गाड़ी हटाओ नहीं तो जबरदस्त पिटाई करेंगे ।
बाइट – ट्रक ड्राइवर ।
और स्थानीय लोग ।




