पीएम मोदी ने देश के विभिन्न बैंकों की 75 डिजिटल यूनिट राष्ट्र के नाम की समर्पित!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 16 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर में दो डिजिटल बैंकिंग इकाइयों समेत देश भर के विभिन्न बैंकों की 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों को राष्ट्र के नाम समर्पित किया। उन्होंने बैंकिंग इकाइयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में हर एक लाख वयस्क आबादी पर जितनी बैंक शाखाएं मौजूद हैं, वो जर्मनी, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से भी ज्यादा है। हम सामान्य मानव के जीवन स्तर को बदलने का संकल्प लेकर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। हमने बैंकिग सेवाओं को दूर-सुदूर में, घर-घर तक पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। आज भारत के 99 प्रतिशत से ज्यादा गांवों में 5 किलोमीटर के अंदर कोई न कोई बैंक ब्रांच है न बैकिंग आउटलेट या बैंकिंग मित्र है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो चीजों पर एक साथ काम किया है। बैंकिग व्यवस्था को सुधारना, मजबूत करना, पारदर्शिता लाना और वित्तीय समावेशन। हमारा संकल्प है व्यवस्थाओं में सुधार का, पारदिर्शता लाने का और आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का। बता दें कि बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां स्थापित करने की घोषणा की थी।

जम्मू-कश्मीर में 2 यूनिट्स
नई डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स में जम्मू-कश्मीर की दो डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स भी शामिल हैं। इनमें से एक श्रीनगर के लाल चौक पर स्थित एसएसआई ब्रांच है जबकि दूसरी जम्मू की चन्नी राम ब्रांच है। यह योजना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी।

Join us on:

Leave a Comment