रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर रात थाना क्षेत्र के घोड़बंकी गांव में छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान घोड़बंकी गांव के प्रमोद मंडल का पुत्र सचिन कुमार मंडल के रूप में किया गया है।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष कार्तिक भगत को सूचना मिली थी कि सचिन कुमार मंडल नाम के युवक के पास अवैध हथियार है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान युवक के घर से एक अवैध देशी कट्टा, एक मैगजीन तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर वायरल हुई एक तस्वीर के आधार पर भी पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
इस अभियान में थानाध्यक्ष कार्तिक भगत के नेतृत्व में पुलिस बल शामिल थें।
मामले को लेकर बासोपट्टी थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया है कि बरामद देशी कट्टा एवं मैगजीन को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी हुई है।
इंस्टाग्राम पर वायरल फोटो के आधार पर थाना क्षेत्र के घोड़बंकी गांव से युवक को अवैध कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है।




