ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
वैशाली सदर अस्पताल मे फिर से शर्मनाक तस्वीर…
अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद भेजा गया पटना पीएमसीएच….
1000 दो फिर इलाज के लिए पटना ले जाएंगे
बिहार मे फिर से स्वास्थ्य व्यवस्था का पोल खुलता दिख रहा है.. मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर हाजीपुर के सदर अस्पताल से सामने आई जहां पर हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए वृद्ध महिला को परिवार वालों के द्वारा भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टर ने नाजुक स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया वहीं सरकार द्वारा संचालित फ्री एंबुलेंस सेवा से महिला को पटना पीएमसीएच ले जाना था लेकिन एंबुलेंस के ड्राइवर ने ले जाने से मना कर दिया … एंबुलेंस के ड्राइवर का कहना था कि हमें 1000 रूपया दो तो हम पटना ले जाएंगे… लगातार सदर अस्पताल में महिला के परिजन के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों से गुहार एंबुलेंस के लिए लगाते दिखे… अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एंबुलेंस मिला पटना पीएमसीएच ले जाया गया… वैशाली सिविल सर्जन ने कहा पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट आने दीजिए…
वाईट — अमरेंद्र नारायण शाही




