पत्नी ने नहीं उठाया फोन तो पति कूद गया नदी में!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!

— पत्नी मायके चली गई – पति ने फोन किया 

— पत्नी ने फोन नहीं उठाया तो पति नदी में कूद गया 

— SDRF की टीम ने मुश्किल से बचाई जान 

— मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया 

— पुलिस को देख , जेल जाने की आशंका से पुलिसवालों के पैर पकड़ता दिखा युवक 

— पुलिसवालों से पत्नी को मनाने की गुहार लगाता दिखा युवक 

सुसाइड और फैमिली ड्रामे की तस्वीर दिखी हाजीपुर में , जंहा पत्नी से परेशान युवक ने गंडक नदी में छलांग लगा दी थी   …. SDRF की टीम ने युवक को उफनती नदी से रेस्क्यू किया    … नगर थाने को खबर दी गई , जिसके बाद नगर थाने की पुलिस दनदनाते हुए मौके पर पहुंची    … रेस्क्यू किये युवक को पुलिस हिरासत में ले थाने ले जाने लगी तो युवक SDRF और पुलिसवालों के पैर पकड़ पत्नी को मनाने की गुहार लगाता दिखा   …. 

ड्रामे की तस्वीर हाजीपुर गंडक घाट पर दिखी , जंहा बिद्दूपुर के रहने वाले भुट्टन अपनी पत्नी के रूठ जाने से इतना व्यथित हो गया की साइकिल पर सवार होकर 20 किलोमीटर दूर हाजीपुर पहुंचा और गंडक पुल से उसने नदी में छलांग लगा दी थी    …. 

पुलिस ने युवक के परिजनों को पुरे मामले की खबर दी जिसके बाद युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है    ….   

बाइट —  धीरेंद्र सिंह — इंस्पेक्टर SDRF  

Join us on:

Leave a Comment