बच्चों को दिए जा रहे हैं मिड डे मील में गड़बड़ी हुई उजागर!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

बच्चों को दिए जा रहे हैं मिड डे मील में गड़बड़ी हुई उजागर. विद्यालय जांच करने पहुंची बीईओ ने पाई खाने में गड़बड़ी. कहां खाना की गुणवत्ता स्कूल में सही नहीं है.

आए दिन स्कूल में बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील में गड़बड़ी की शिकायत आते रहती है. जिसको शिक्षा विभाग सिरे से नकारते रहा है लेकिन इस बार शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने ही बड़ा खुलासा किया है. एक स्कूल में जांच के दौरान अधिकारी ने कहा कि मिड-डे-मील की गुणवत्ता सही नहीं है. दरअसल वैशाली जिले में जहाँ विद्यालयों में पठन पाठन के साथ साथ मिड डे मील को सुचारू रूप से चलाने के लिए शिक्षा विभाग ने जिले के सभी विद्यालयों में औचक निरीक्षण करने की योजना बनाई है. जिसकी जिम्मेवारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सौंपी गई है. इसी कड़ी में वैशाली प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. जिसके तहत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर का भी औचक निरीक्षण किया गया जहां पठन पाठन तो व्यवस्थित दिखा लेकिन मिड डे मील की गुणवत्ता पर बीईओ ने नाराजगी जताते हुए जल्द सुधार करने का निर्देश दिया।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभा रानी ने प्रधानाध्यापकों को विद्यालय परिसर, वर्ग कक्ष, किचेन, शौचालय की एक सिरे से साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया. विद्यालय की जांच करने के बाद बीईओ विभा रानी ने बताया कि खाने की गुणवत्ता को ठीक करने की जरूरत है. जांच के दौरान पाया गया है की खाना सही नहीं है. जैसा सब्जी होना चाहिए वैसा नहीं बना हुआ है. इसको ठीक करने की जरूरत है.

बाइट- विभा रानी, बीईओ वैशाली.

Join us on:

Leave a Comment