पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद पहुंचे पूर्व मंत्री प्रोफेसर रामजतन सिन्हा ने कहा कि आजादी के बाद चाचा नेहरू के बाद डॉ श्रीकृष्ण सिंह देश के सबसे महान नेताओं में से एक थे। आगामी 21 सितंबर को जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में होने वाले श्री कृष्ण जयंती समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इसमें भारी संख्या में श्री कृष्ण बाबू के चाहने वाले लोग पहुंचेंगे ।उन्होंने कहा कि श्री बाबू देश की राजनीति के एक महान धरोहर थे। वह अद्भुत प्रतिभाशाली विद्वान राजनेता होने के साथ-साथ आम लोगों में काफी लोकप्रिय थे ।एक नेता के रूप में किताबों से उनका असाधारण संबंध बेमिसाल है ।उनकी उपलब्धकारी जीवनी से भावी पीढ़ी के बच्चों को अवगत कराने की आवश्यकता है। प्रोफेसर रामजतन सिन्हा ने कहा कि जहानाबाद राजनीतिक रूप से काफी जागरूक जिला रहा है ।यहां के लोग राजनीतिक दृष्टि से काफी संवेदनशील एवं जागरूक रहे हैं। श्री कृष्ण बाबू के जयंती समारोह में भारी से भारी संख्या में पहुंचने का उन्होंने लोगों से अपील भी किया।
बाइट प्रो रामजतन सिन्हा, पूर्व मंत्री बिहार सरकार।




