दरभंगा अशोक ठाकुर
कमतौल थाना में डेढ़ वर्ष पूर्व हत्या का मामला दर्ज नहीं हुआ तो पीड़ित पहुंचा वरीय पुलिस अधीक्षक के दरबार में गुहार लगाने
दरभंगा जिला के कमतौल थाना क्षेत्र के करजापट्टी गांव का है जहां 15 अगस्त 2021 को मृतक मुमताज नामक युवक के यहां जन्म दिवस का कार्यक्रम चल रहा था इसी दरमियान आरोपित मोहम्मद शहाबुद्दीन, समी उद्दीन, शफीउद्दीन लाठी डंडा के साथ पहुंचा और गाली गलौज करते हुए मृतक मुमताज को इतना मारा कि मुमताज वहीं बेहोश हो गया जिसका इलाज निजी अस्पताल कमतौल में ही किया गया और इलाज के दौरान 12 दिन के बाद मोहम्मद मुमताज दम तोड़ दिया लेकिन थाना प्रभारी मामले को आपस में बैठकर दबा दिया ! वही इस संबंध में 2021 के तत्कालीन एसएसपी बाबूराम ने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए जांच का आदेश दिया गया लेकिन तत्कालीन एसएसपी के आदेश को भी थाना प्रभारी मृतक मुमताज के शव की तरह दफन कर दिया और मामले को रफा-दफा कर दिया गया ! वही 15 अगस्त 2021 से अब तक मृतक के माता-पिता सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी के दरबार में न्याय के लिए भटक रहे हैं !
वही वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि बॉडी का जांच कराई जाए और जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर एफ आई आर दर्ज किया जाए
Byte,,,पीड़ित माता पिता
Byte,, वरीय पुलिस अधीक्षक
अवकाश कुमार




