गोपालगंज में भी जदयू का पोल खोल कार्यक्रम, खूब सुनाया जदयू नेताओं ने!

SHARE:

शैलेश तिवारी की रिपोर्ट

गोपालगंज: गोपालगंज अंबेडकर चौक पर जदयू द्वारा एक दिवसीय आरक्षण विरोधी भाजपा का पोल खोल अभियान के तहत धरना दिया गया : प्रमोद कुमार पटेल मुख्य प्रवक्ता सह प्रदेश सचिव

गोपालगंज – आज गोपालगंज जिला मुख्यालय अंबेडकर चौक पर जनता दल यू द्वारा जिला अध्यक्ष आदित्य शंकर शाही की अध्यक्षता में एवं जिला संगठन प्रभारी सह प्रदेश सचिव इंद्रदेव सिंह पटेल ,सांसद सह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सुमन , पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव रामसेवक सिंह,प्रदेश सचिव सह मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार पटेल की उपस्थिति में एक दिवसीय आरक्षण विरोध भाजपा का पोल खोल अभियान के तहत धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि बिहार में भाजपा नीतीश कुमार सरकार द्वारा वर्ष 2006 में अति पिछड़ा वर्ग को दिए गए 20 % आरक्षण को हाईकोर्ट से मिलकर साजिश के तहत आरक्षण खत्म करना चाहती है। जनता दल यू के नेता विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में आरक्षण देकर समाज के मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया था । और भाजपा आज उस आरक्षण को एक साजिश के तहत अति पिछड़ा समाज को दिए गए आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। जिसका जनता दल यू0 एक दिवसीय धरना के माध्यम से विरोध करती है। और खुले तौर पर ऐलान करती है कि जब तक अति पिछड़ा वर्ग को दिया गया आरक्षण लागू नहीं होगा तब तक बिहार में चुनाव नहीं होगा। और बिहार सरकार हाईकोर्ट के विरोध में सुप्रीम कोर्ट जाएगी। धरना को सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, जिला संगठन प्रभारी इंद्रदेव सिंह पटेल, प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार पटेल , जिला अध्यक्ष आदित्य शंकर शाही, राम आशीष सिंह, योगेंद्र राम, अरविंद पटेल, मनोज तिवारी, राधेश्याम सहनी,लालन मांझी,बृजकिशोर सिंह, अमरेंद्र कुमार बारी, अभय पांडेय, चंद्रिका प्रसाद, अरविंद कुशवाहा, ब्रजेश बैठा, अवधलाल कुशवाहा,डा0 बाबू लाल सिंह,सुमेर कुशवाहा, बिन्दा सिंह,अनुग्रह नारायण दुबे,बलीराम प्रसाद, नंदलाल मौर्य, अशोक गुप्ता, उमेश प्रसाद,हेमंत सिंह,संजय चौहान, परवेज आलम खान, शोएब राजा,मो0 तौहीद,साहेबजाद अली,विश्वनाथ दुबे,अरुण गुप्ता, डा बी पी गुप्ता , राजकुमार, बबन कुमार, बिरेंद्र प्रसाद, सुबीकास सिंह, कृष्णा कुमार पटेल, हिरदयानंद, वीरेंद्र चौरसिया, सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने धरना में भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment