धीरज शर्मा की रिपोर्ट
अभाविप के राष्ट्रव्यापी अभियान रक्तगट जांच एवं पंजीकरण अभियान के तहत भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में छात्रों का निशुल्क रक्त जांच कर उनका पंजीकरण करवाया जा रहा है।अभियान की शुरुआत 11 सितंबर को की गई जिसके बाद विभिन्न कॉलेजों में शिविर को लगाने का लक्ष्य है।
टीएनबी कॉलेज में दो दिनों में लगभग 250 लोगों ने रक्त जांच एवं पंजीकरण करवाया।ज्ञात हो की अभाविप का ये अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है जिसका लक्ष्य छात्रों से रक्तदान करवाना एवं रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना है।
मौके पर विश्विद्यालय संयोजक आशुतोष सिंह तोमर,कुणाल,हैप्पी आनंद,दिव्यांशु झा,आदित्य राज,गौतम साहू,शुभम,राहुल,अभय,शिवम,राजन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।




