नवगछिया- हथियार समेत कुख्यात चढ़ा पुलिस के हत्थे!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

खरीक के कुख्यात अपराधी मौसम यादव को एक पिस्टल व छः गोलियां के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

विभिन्न थाना क्षेत्र के 14 कांडों के वांछित अपराधी था मौसम

भागलपुर,नवगछिया खरीक थाना क्षेत्र के नया टोला भवनपुरा निवासी कुख्यात अपराधी मौसम यादव को एक पिस्टल छ: जिंदा गोलियां के साथ गिरफ्तार किए जाने के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उन्हें यह गुप्त सूचना मिली थी कि- हत्या, लूट, अपहरण व रंगदारी जैसे कई संगीन मामलों का वांछित अपराधी है. जो किसी अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ घूम रहा है. पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खरीक व नदी थाना पुलिस को गिरफ्तार करने को कहा. जहां पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए विशपुरिया गांव में जब उस युवक को संदिग्ध रूप में देखा और पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा. जिसे खदेड़ कर पकड़ा लिया गया. पुलिस द्वारा पूछताछ में उसकी पहचान अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 14 कांडों में वांछित कुख्यात अपराधी मौसम यादव के रूप में हुई है. कुछ कांडों में मौसम यादव जमानत पर बाहर निकले थे. बताया जा रहा है कि- दो बार पहले भी मौसम जेल जा चुका है.

Join us on:

Leave a Comment