ऋषिकेश की रिपोर्ट
सहायक थाना पावापुरी क्षेत्र के करमपुर गांव के समीप ट्रक ने मारी टेंपो में टक्कर 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल ।
प्राप्त समाचार अनुसार पावापुरी थाना क्षेत्र के करमपुर गांव के समीप नवादा की ओर से आ रहे ट्रक ने पावापुरी मोड़ से यात्रियों को बैठाकर जा रहे टेंपो में सीधी टक्कर मार दी जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं इस घटना में एक मोटरसाइकिल चालक भी घायल हो गया । घायलों ने बताया कि करमपुर गांव के समीप सड़क निर्माण कंपनी के ट्रक एक छोर पर लगे रहते हैं जिसके कारण सामने से आ रही ट्रक ने ओवर ट्रक करने के दौरान सामने से टेंपो को टक्कर मार दी । घटना की सूचना पर पहुंचे पावापुरी पुलिस ने सभी घायलों को भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी अस्पताल में भर्ती कराया




