मुजफ्फरपुर- राजा हत्याकांड का सीसीटीवी आया सामने, पुरानी रंजिश में हत्या!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित चकमोहम्मद चाणक्यपुरी में छह-सात अक्टूबर की देर रात गैंगवार में मारे गए राजा ठाकुर हत्याकांड का सीसीटीवी वीडियो सामने आई है। पुरानी अदावत मे राजा की हत्या करने का कैमरे मे चार फुटेज कैद हो गई। यह फुटेज सात अक्टूबर की रात 2.55 बज कर 58 सेकेंड से लेकर तीन बज कर चार मिनट 34 सेकेंड के बीच का करीब आठ मिनट का है। जिसमे कई युवक उसपर हमला करते नजर आ रहे है। उसकी बेरहमी से पिटाई की जा रही है।

राजा बाइक ढूंढते नजर आता है :

पहली फुटेज मे राजा बाइक ढूंढते नजर आता है। 7 अक्टूबर की रात दो बज कर 55 मिनट 58 से शुरू होकर दो बज कर 58 मिनट 35 सेकेंड तक की पहली फुटेज में राजा ठाकुर अपने तीन साथियों के साथ टार्च की रोशनी में अपनी चोरी गई बाइक ढूढ़ता व मकानों पर लगे सीसी कैमरे की जानकारी लेता दिखता है। उसी समय दो युवक एक बाइक से होकर गुजरता है। करीब दो मिनट बाद वह अपने दस-15 साथियों के साथ वहां पहुंचता है। पहले राजा ठाकुर को कब्जे में लेकर पिटाई करता है। राजा के कमर में खोंसा हुआ पिस्टल निकाल कर उसे व उसके साथियों की पिटाई करने लगता है। रात के दो बज कर 58 मिनट 36 सेकेंड से लेकर तीन बज कर एक मिनट 20 सेकेंड के फुटेज में सभी युवक राजा व उसके साथियों की बुरी तरह पिटाई करते नजर आते है। एक साथी के पास की कमर से एक पिस्टल निकालता है। बचने के लिए वह बिजली के पोल को पकड़ लेता है , लेकिन अन्य युवक उसे वहां से घसीट ले जाते हैं। उसी समय वहां बाइक से एक युवक पहुंचता है। उसे बाइक पर बैठाने का प्रयास किया जाता है। रात के तीन बज कर तीन मिनट 34 सेकेंड से लेकर तीन बज कर चार सेकेंड 34 सेकेंड के दूसरे फुटेज में सभी घेर कर राजा ठाकुर को पिटाई करने के बाद उसे घसीट कर ले जाते दिख रहे होते हैं। एक युवक बाइक को बिना स्टार्ट कर ले जाता है। लाल रंग का गले में गमछा डाले एक युवक सड़क पर पड़ा बेल्ट उठाता है। वहीं दौड़ कर वहां पहुंचा दूसरा युवक एक ईंट का टुकड़ा ले जाता दिखता है।

राजा ठाकुर हत्याकांड मे नामजद आरोपी शराब मामले हुआ गिरफ्तार:
हत्याकांड मे नामजद आरोपी अजय राय को बोचहा पुलिस शराब मामले मे गिरफ्तार किया है। उसे अब अहियापुर पुलिस रिमांड पर लेगी। बताते चले की राजा ठाकुर की मां विभा ठाकुर ने 11 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर ही रही थी की अजय को शराब मामले मे गिरफ्तार किया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद शराब मामले में बोचहां थाना से उसे जेल भेजा । बाद में उसे राजा ठाकुर हत्याकांड में उसे रिमांड पर लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment