विश्व मानक दिवस 14 अक्टूबर को “मानक महोत्सव” का होगा आयोजन

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

प्रेस इन्फ़ॉर्मेशन ब्यूरो
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार,पटना


विश्व मानक दिवस 14 अक्टूबर को ‘मानक महोत्सव’ के मद्देनजर भारतीय मानक ब्यूरो, भारत सरकार के सभी ब्यूरो कार्यालय देश भर में विभिन्न कार्यकर्मों का आयोजन कर रहे हैं. पटना शाखा द्वारा भी ‘मानक महोत्सव’ के दौरान पांच किलोमीटर के दो क्वालिटी रन/वाक कार्यक्रम का आयोजन 14 अक्तूबर को किया जा रहा है.
‘मानक महोत्सव’ के दौरान पांच किलोमीटर के दो क्वालिटी रन/वाक कार्यक्रम की शुरुआत पटना शाखा कार्यालय, पाटलिपुत्र औद्योगिक प्रांगण पटना से 14 अक्टूबर को सुबह 6:30 से सुबह 10:00 बजे तक के बीच इको पार्क से गांधी मैदान और गांधी मैदान से इको पार्क दो क्वालिटी रन /वाक किया जायेगा. इस क्वालिटी रन वर्क में भारतीय मानक ब्यूरो पटना द्वारा लगभग 100 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है.
भारतीय मानक ब्यूरो पटना द्वारा 14 अक्टूबर को एक सेमिनार का भी आयोजन किया जायेगा.

Join us on:

Leave a Comment