रिपोर्ट:— संतोष तिवारी
एंकर:— बिहार के मुजफ्फरपुर में जनता दल यूनाइटेड के द्वारा आरक्षण विरोधी भाजपा का पोल खोल एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। यह पोल खोल मुजफ्फरपुर के समाहारणालय में धरना स्थल पर जदयू कार्यकर्ता धरना पर बैठे। कार्यक्रम का आयोजन मुजफ्फरपुर महानगर एवं मुजफ्फरपुर जिला जनता दल युनाइटेड की ओर से किया गया। इस दौरान JDU के जिलाध्यक्ष मनोज कुशावाहा ने कहा की बीजेपी का आरक्षण विरोधी चेहरा को बेनकाब करने के लिए बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ता धरना पर बैठे हैं। उन्होंने बताया की बीजेपी के काले सच को जदयू के एक एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बीजेपी के आरक्षण विरोधी चहरे को बताएंगे।
बाइट मनोज कुशवाहा जिलाध्यक्ष जदयू




