अमित कुमार की रिपोर्ट :-
एडीजी मुख्यालय जे.एस. गंगवार :- सिवान में एमएस नगर थाना क्षेत्र में नट गिरोह का उद्वेदन किया गया , 3 अभियुक्त और 2 कट्टा बरामद किया , पहले यह डकैती करता था और नट गिरोह का एक्टिव सदस्य था ।
सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र में एक घर में ज्वेलरी लूट की घटना को अंजाम दिया गया और 5 -6 दिन में खुलासा किया गया और लूटे गए सारे आभूषण किया गया।
ईआरएसएस सेवा को लेकर डायल 112 को डायल करें और सभी सुविधा मिलेगी , 25533 कॉल आया जिसमें सभी तरह के रिपोर्ट आए हैं , द्वितीय चरण में 1800 गाड़ी और बाइक भी देंगे पहले चरण में 400 गाड़ी थी और भी इसको इम्प्रोव किया जाएगा।
22 sept को एक सूचक के द्वारा रूम में एक लड़की को रूम में बंद किया गया था और उसमें से 2 महिला को मुक्त किया गया और उसमें 1 महिला की गिरफ्तारी भी हुई मात्र 14 में कार्रवाई की गई ।
फुलवारी में भी एक व्यक्ति बेहोश थे वहां पुलिस टीम पहुंच कर एम्बुलेंस को बुलाकर अस्पताल भेजा गया ।
सारण में मसरक थाना छेत्र में बम बनाने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम पहुँची और वरीय अधिकारियों को सूचना देकर पटाका फैक्ट्री का खुलासा किया गया।
डायल 112 का पुलिस मुख्यालय द्वारा विस्तारीकरण का पूरा मैप तैयार कर लिया गया है ,मुख्यालय एडीजी जे एस गंगवार ने बताया की इमरजेंसी क्विक रिस्पांस टीम बहुत अच्छी तरह से राजधानी सहित जिलों में कार्य कर रही है काम कर रही हैं,इसके दूसरे फेज के विस्तारीकरण में मोटरसाइकल वाहनों और उसे हाईटेक कर कुल अठारह सौ वाहनों को उतारने की तैयारी चल रही है इसके सेकंड फेज में लगभग 15 से 18 हजार पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा , बहुत जल्द ही प्रपोजल बनाकर भेजा जाएगा ।
पूर्व मंत्री कार्तिकेय सिंह मामले पर इस मामले पर न्यायालय का मामला है , न्यायालय का जो आदेश होगा कारवाई होंगी।
आईपीएस राजीव रंजन डीआईजी मामले पर कुछ अखबार में छपा है और संचिका आई है और संचिका निर्माणधीन है ।
जनवरी से विभागीय कार्रवाई 26 सेप्ट तक 3643 है ।
पुलिस डिसमिस मामले में 2019 में 151 और 2020 में 201 , 2021 में 172 , 2022 में अगस्त तक 162 लोग पुलिस विभाग से डिसमिस किए गए हैं जो भी दोष , आरोप और दोष सीध होने पर कारवाई करते हैं ।
आईपीएस मामले में दो पुलिस अधीक्षक , 1 डीआईजी और कई डीएसपी लोग अभी तक सस्पेंड हैं जो अच्छे पुलिस काम करते हैं उनको पृस्कृत किया जाता है।
लगभग 14 हजार से ज्यादा मूर्तियों को विसर्जित किया गया है और लगभग 99% तक विसर्जित किया गया है और नृत्य डांस हुआ है उसपर पुलिस से ज्यादा समाज के लोगों से पूछना चाहिए ।




