मधेपुरा से मानस चंद्र सेतु की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई । शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री एवं आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि समाजवादी आंदोलन में एक सच्चा सिपाही खो दिया है। विधान परिषद सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि वे समाजवादी आंदोलन के आधारस्तंभ रहे थे । पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि मुलायम सिंह का जाना समाजवादी आंदोलन का एक स्तंभ जाना है, डॉ रेनू कुशवाहा ने कहा कि उनका जाना समाजवादी के लिए गहरा आघात है । प्राचार्य रविंद्र कुमार रमन, इंटक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि हम लोग बहुत आहत हैं मुलायम सिंह यादव जन नेता थे और धरती पुत्र थे । शोक व्यक्त करने वालों में विजय कुमार , डॉ (प्रो) पूजा भारती, डॉ डीके सिन्हा, डॉ एस के संत ,डॉ ए के मिश्रा, डॉ मिथिलेश कुमार ,डॉ संतोष कुमार, डॉ विवेक भारती , डॉ आशीष कुमार मुन्ना , डॉ संदीप कुमार सोनू , पुरैनी के प्रमुख रहे जय प्रकाश सिंह , हाजी अब्दुस सत्तार, चितरंजन कुमार सिंह , सुनील कुमार सिंह विजय जैन , प्रभात कुमार , गृजेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ रतन बाबू , अमृत कुमार , आदित्य नारायण यादव, मुखिया कुंदन कुमार सिंह ,मुखिया पूजा कुमारी, सलमान , रजनीश कुमार बबलू आदि प्रमुख हैं ।




