धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट!
हथियार रखने का शौकिन युवक को महंगा पड़ा दूसरे का मोबाइल छीनना
मोबाईल छीन कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया मधुबन थाना के हवाले
मधुबन थाना क्षेत्र के विवेकानंद एजुकेशन सोसायटी, मधुबन के समीप चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा
चकिया बारा घाट पुल के समीप बाइक से फाइनेंस कर्मी का मोबाईल छीनकर भागे थे युवक
दो युवक में एक को ग्रामीणों ने पकड़ किया मधुबन थाना के हवाले
पकड़ाया गया युवक हनुमान नगर, पकरीदीक्षित पंचायत का रहने वाला है
पकड़ाया युवक हथियारों का भी है शौकीन, मोबाइल जॉच में पिस्टल के साथ युवक की तस्वीर साथ ही कई आपत्तिजनक विडियो मौजूद
*मधुबन थानाध्यक्ष युवक को हिरासत में लेकर जॉच पड़ताल में जुटे।
घटनास्थल चकिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण अग्रिम कारवाई हेतु चकिया थाना को किया गया सुचित
युवक के पास से सऊदी अरब का नोट हुआ बरामद, प्रशाशन जॉच मे जुटी
मोतिहारी मे एक युवक् जिसे हथियार रखने का काफी शौक था और आज उसे उस समय काफी महंगा पड़ गया जब वो पैसे जुगाड़ करने के लिए लोगो के साथ लूट मचा रहा था और आज उसे लोगो ने मोबाइल लूटने के क्रम मे रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना मोतिहारी के मधुबन की है जहाँ बाइक पर सवार दो युवक् हथियार खरीदने के लिए लोगो से मोबाइल और पैसे लूट रहे थे जिसे बाद ग्रामीणों ने उन्हे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद उसे मधुबन पुलिस को सौप दिया। खास बात ये भी है उक्त युवक् के पास से पुलिस ने जाँच के क्रम मे विदेशी नोट और अन्य आपतिजनक समान भी बरामद किया है और अग्रतर कारवाही मे जुट गयी है। साथ ही आपको ये जानकर आश्चर्य होगा की पकड़े गए युवक् को हथियार रखने और उसके साथ फोटो खिचवाने का भी शौक था जिसका खुलासा उसके पास से बरामद मोबाइल से हुआ है जिसमे पकड़े गए लूटेरे ने आर्म्स के साथ कई फोटो अप्लोड की थी।
वीडियो लोगो के बीच फंसा चोर
घटना के संबंध मे मिली जानकारी के मुताबिक आज मधुबन के चकिया मधुबन रोड मे बारा घाट के पास दो लूटेरो ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से मोबाइल लूट लिया और मधुबन की ओर भागने लगे। फाइनेंस कर्मी ने उनका पिछा करना शुरू किया और उसे मधुबन के विवेकानंद एजुकेशन सोसाइटी के पास पकड़ लिया जिसके बाद वहाँ ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी और उसी बीच उसका एक साथी भागने मे सफल हो गया जिसे बाद लोगो ने पहले तो उसकी जमकर पिटाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जाँच के क्रम मे इस बात का खुलासा हुआ की उक्त युवक् हथियार रखने का भी शौकीन है और उसके पास से विदेशी नोट भी बरामद हुआ है।
पूछने पर पकड़े गए लूटेरा और पीड़ित ने क्या कुछ कहा सुनिये,,,




