सिताबदियारा के जेपी स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करेंगे गृह मंत्री!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार

11 अक्तूबर को जेपी की जयंती पर गृह मंत्री जन्मस्थली पर आएंगे : जायसवाल

छपरा : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताबदियारा का जेपी स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जायेगा। इसकी घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। यह जानकारी छपरा में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दी।

बता दें कि 11 अक्टूबर को लोकनायक जय प्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती समारोह को ले गृह मंत्री अमित शाह के सिताबदियारा में आगमन को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।भाजपा के शीर्ष नेता लगातार दौरा कर ज्यादा से ज्यादा लोगो की सहभागिता के लिए जन सम्पर्क कर रहे है। इसी क्रम में आज भी जिला मुख्यालय में एक जन संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शिरकत कर लोगो को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया ।
जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकनायक की जन्मस्थली का जेपी स्मारक राष्ट्रीय स्मारक के रूप में घोषित होने जा रहा है। 11 अक्टूबर को जेपी के जन्म जयंती समारोह में देश के गृह मंत्री शिरकत करके जेपी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे साथ ही एक विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्मारक घोषित होना बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों के लिये एक गौरव की बात है ।

Join us on:

Leave a Comment