आरा/आशुतोष पाण्डेय
भोजपुर मुख्यालय समेत सभी अनुमंडल में ईद मिलादुन्नबी (पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन) पर हर ओर जश्न का माहौल है। यह त्योहार जिले में धूमधाम से मनाई जा रही है। मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे है। सुबह में शहर के मुहल्लों में मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। हालांकि पहले की तरह तंजीम अहले सुन्नत के नेतृत्व में भव्य जुलूस इस बार नहीं निकाला गया। तंजीम ने कोरोना संक्रमण और सरकार की गाइडलाइन को देखते हुए पहले ही जुलूस नहीं निकालने की घोषणा कर दी थी। इसकी पुष्टि मोहम्मद इसरार उर्फ संजर अहमद ने की। इधर ईद मिलादुन्नबी पर शहर के प्रमुख मार्ग और मुहल्लों को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया। त्योहार को लेकर मुस्लिम इलाकों में खासा उत्साह है। घरों में पकवान बनाए जा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी इसरार अहमद ने कहा कि आज का दिन मुस्लिम समाज के लिए बड़ा महत्व रखता है। पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन है। पैगम्बर साहब इस्लाम धर्म हीं नहीं, बल्कि हर जाति, देश और दुनिया के पैगम्बर है। इधर, त्योहार को लेकर बड़े, बूढ़े और बच्चों में खासा उत्साह है।
बाइट…. संजर अहमद




