पंकज कुमार जहानाबाद।
शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार 71वें रविवासरीय साप्ताहिक वृक्षारोपण का कार्यक्रम रतनी फरीदपुर प्रखंड के सोहरैया गांव में घनश्याम जी के निजी जमीन पर किया गया।आज कुल चौबीस फलदार एवं इमारती पौधों का रोपण किया गया। जिसमें मुख्यतः आम,कटहल,लीची अमरूद, महोगनी, सागवान के पौधे थे। मौके पर उपस्थित वृक्षारोपण कार्यक्रम में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक कुमार श्रीकांत ने कहा कि गायत्री परिवार के द्वारा समाज निर्माण के लिए सात आन्दोलन चलाए जा रहे हैं। जिसमें से वृक्षारोपण आन्दोलन प्रत्येक रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाए जा रहे हैं। हमलोगों का संकल्प जिले को हरा-भरा बनाने का है। पर्यावरण की सुरक्षा हम पेड़ लगाकर ही कर सकते हैं। समाज के सभी वर्ग के लोगों से अपील है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण को आनेवाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रख सकें।
इस अवसर पर जिला वृक्षारोपण प्रभारी रंगेश कुमार,कौशल कुमार,घनश्याम कुमार,भारती जी, चिंटू जी, मुकेश कुमार, चितरंजन कुमार उपस्थित थे।




