जहानाबाद नगर परिषद में जोड़ पर प्रचार, मतदाताओं को लुभाने का किया जा रहा प्रयास !

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद नगर परिषद में 33 वार्डो के लिए हो रहे चुनाव को लेकर लगातार प्रत्याशियों के द्वारा जहां मतदाताओं को लुभाने का कार्य तरह तरह से जारी है। वहीं इस क्षेत्र के एक ऐसे भी प्रत्याशी हैं जो मतदाताओं के पास पहुंचकर उन्हें अपने मत के प्रति जागरूक होने के लिए अपील करते नजर आ रहे हैं। नगर परिषद जहानाबाद के वार्ड संख्या 29 के प्रत्याशी रेशमी देवी अपने पति राजीव कुमार एवं समाजसेवी बाढू यादव के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं को मत के प्रति जागरूक कर रहे हैं। प्रत्याशी रेशमी देवी का कहना है कि अमीर हो या गरीब चुनाव में सभी के मत की कीमत बराबर होती है। एक वोट करें चोट के नारा देकर रेशमी देवी महिलाओं के बीच इन दिनों काफी चर्चित है। रेशमी देवी पहले भी इस वार्ड 29 के वार्ड पार्षद रह चुकी है और अपने इलाके में कई विकास के कार्य किए हैं। रेशमी देवी महिला मतदाताओं के बीच जाकर उन्हें इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि आपका मत बहुमूल्य है आप अपने मताधिकार का प्रयोग हर हाल में करें। मताधिकार का प्रयोग करने के बाद ही मतदान के दिन आप जलपान करें। उनका कहना है कि अगर आप अच्छे प्रत्याशी को अपना प्रतिनिधि बनाते हैं तो निश्चित रूप से आपके क्षेत्र का विकास होगा और आपके समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष आप के प्रतिनिधि रखने का प्रयास करेंगे। निवर्तमान वार्ड पार्षद रेशमी देवी के द्वारा मतदाताओं के बीच चलाया जा रहे जागरूकता अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है। वैसे तो अभी प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन नहीं हुआ है ,बावजूद इसके रेशमी देवी मतदाताओं को उनके मत की वैल्यू बता रही हैं, और हर हाल में मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी कर रहे हैं ।इस जागरूकता अभियान में रेशमी देवी के पूरा परिवार के साथ साथ उनके समर्थक भी उनका साथ दे रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment