नियोजन के लिये सीटेट बीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थीयों का जेडीयु कार्यलय पर प्रदर्शन!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

पटना : सीटेट बीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर जेडीयू कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बीते महीने लॉ एंड ऑर्डर एडीएम केके सिंह के द्वारा डाक बंगला चौराहे पर हाथ में तिरंगे लिए अभ्यर्थी के ऊपर लाठियां चटकाई गई थी। मुजीउल रहमान अपने मां के साथ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा था। जिसे लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले गई। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांग है कि जल्द से जल्द सातवें चरण की विज्ञप्ति जारी कर नियोजन किया जाए।

Join us on:

Leave a Comment