रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
हम 7 दल एक साथ खड़े हैं व बड़का झूठा पार्टी एक तरफ
सीएम नीतीश कुमार ने सही वक्त पर निर्णय लेकर भाजपा को सत्ता से बाहर किया
पटना : बिहार की राजधानी पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित राजद राज्य परिषद को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जो डरेगा वो मरेगा और जो लड़ेगा वो जीतेगा। आखिरकार हमने जीत हासिल की और बिहार में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनी। हम 7 दल एक साथ खड़े हैं और बड़का झूठा पार्टी एक तरफ खड़ा है। महागठबंधन बनने से पूरे देश में अच्छा संदेश गया है। इतनी आसानी से बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गई और भाजपा वालों को पता तक नहीं चला। हमारी जितनी भूमिका है उतनी आप लोगों की भी भूमिका है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष को दबाने के लिए हर तरह की कोशिश भाजपा ने की थी, लेकिन तमाम मुश्किलों के बीच हमने बिहार में सरकार बनाई। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शरद यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी को धन्यवाद देते है। सीएम नीतीश कुमार ने सही समय पर निर्णय लिया और भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम किया। जिसके बाद ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स को हमे डराने के लिए छोड़ दिया गया।
बैठक में राज्यभर से आए पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, शरद यादव, तेजस्वी यादव समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




