दंगाई पार्टी बीजेपी के आगे सब झुके, मैं झुक जाता तो जेल नहीं जाता : लालू!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार!

बोले-RSS और बीजेपी से हमारी पुरानी दुश्मनी
नीतीश कुमार विपक्ष को एक कर रहे हैं, 2024 में बीजेपी को धूल चटाकर रहेंगे

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की पटना में चल रही राज्य परिषद की बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी को दंगाई पार्टी बताया और कहा कि दंगाइयों के सामने हर पार्टी झुकी है, लेकिन मैं नहीं झुका। अगर मैं उनके आगे झुक जाता तो शायद मुझे जेल नहीं जाना पड़ता। लेकिन इतना कुछ होने का बाद भी मैं अपनी बातों और सिद्धांत पर कायम हूं। लालू यादव ने कहा कि RSS और बीजेपी से हमारी पुरानी दुश्मनी है। वे लोग हमे झुकाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन मैं नहीं झुका और न झुकने वाला हूं। नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं और इस बार 2024 में बीजेपी को धूल चटाकर रहेंगे। जब मैं बिहार का मुख्यमंत्री था तो गरीबों के घर और झोपड़ियों में जाकर महिलाओं से पूछता था कि कुछ खाना बना है क्या ? वे खाने में मुझे मकई की रोटी और सब्जी खिलाती थी। ऐसा करने से अपनेपन का अहसास होता था। मेरी सरकार में सब लोग प्रेम और ख़ुशी से रहते थे। राजद सुप्रीमो ने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार आई है तब से बीजेपी जंगलराज का रट लगा रही है। उनलोगों का मकसद सिर्फ सरकार को तोड़ना है, लेकिन हम बीजेपी को कोई मौका नहीं देंगे कि वे हमारी सरकार पर कोई भी सवाल खड़ा कर सके।

Join us on:

Leave a Comment