बांका जिलाधिकारी ने मनरेगा की समीक्षा की!

SHARE:

बांका से रश्मि चौहान :-

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की समीक्षा की गई

जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में बांका जिला अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की समीक्षा की गई। समीक्षात्मक बैठक में बांका जिला के सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कार्यपालक अभियंता (मनरेगा) तथा उप विकास आयुक्त, बांका उपस्थित हुए ‌।समीक्षात्मक बैठक में मनरेगा से कार्यान्वित कचरा प्रबंधन इकाई, आंगनवाड़ी केंद्र एवं अमृत सरोवर, आदि के प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही लक्ष्य के विरुद्ध मानव दिवस सृजन, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति जॉब कार्ड धारी तथा महिला जॉब कार्ड धारी द्वारा मानव दिवस सृजन, वित्तीय वर्ष 2022-23 मनरेगा के तहत वृक्षारोपण कार्य की प्रगति, मनरेगा मजदूरों द्वारा किए गए कार्य की समय पर भुगतान की प्रगति, कार्यान्वित योजनाओं के पूर्णता की प्रगति तथा मनरेगा पी एम जी कन्वर्जेंस के तहत लाभुकों को मनरेगा से अनुमान्य मानव दिवस दिए जाने की प्रगति आदि कि समीक्षा की गई। समीक्षात्मक बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति लाभुकों द्वारा  मानव दिवस सृजन में खराब प्रदर्शन करने वाले कार्यक्रम पदाधिकारी, बाराहाट तथा धोरैया का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment