मोकामा-एक तरफा प्रेम और छेड़खानी में गई युवक की जान, हत्या के आरोप में पिता पुत्री गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-

मोकामा के मरांची थानाक्षेत्र के राजेशनगर में बीते 14 सितंबर को रुसी महतो उर्फ़ कैलाश महतो के पुत्र 19 वर्षीय कन्हैया कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी, आज इस कांड का खुलासा करते हुये पिता पुत्री को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया, मरांची थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की घटना के बाद पीड़ित परिजनों द्वारा छोटू कुमार, लल्लू कुमार, नितीश कुमार तथा गोलू कुमार सभी निवासी राजेशनगर के विरुद्ध नामजद प्राथीमिकी दर्ज कराई गई थी, उक्त प्राथीमिकी के आलोक में सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसन्धान प्रारम्भ की गई,चारों से पूछताछ की गई जिसमें एक तरफा प्रेम का एंगल सामने आया, और मामला छेड़खानी का निकला, दरअसल कन्हैया कुमार गाँव के ही पवन महतो की पुत्री के साथ छेड़खानी किया करता था, अक्सर की जा रही छेड़खानी से पिता पुत्री परेशान थे, जिस आवेश में दोनों ने योजना बनाकर मृतक कन्हैया को अपने घर बुला लिया और हत्या कर शव क्षमतानुसार ठिकाने लगा दिया था, पुलिस ने दोनों पिता पुत्री को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू की तो दोनों ने गुनाह कुबूल लिया . और इस तरह एक तरफा प्रेम में हुये इस हत्याकांड का खुलासा हो गया.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें